छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत….

रायपुर: प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार को सुबह जिला मुख्यालय के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री जायसवाल के साथ कांकेर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया एवं संचालक डॉ. संजीव झा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, सीएमएचओ डॉ. आरसी ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर की डीन डॉ. यास्मीन खान, श्री आलोक ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button